द इंस्पायरिंग इंडिया इन रिसर्च इनोवेशन और स्टेम (एसटीईएम / STEM) एजुकेशन यह सायन्स ऍण्ड टेक्नोलॉजी (DTS),आईआईएसईआर पुणे, ब्रिटिश कौन्सिल, रॉयल सोसायटी ऑफ केमिस्ट्री, टाटा ट्रस्ट एंड टाटा टेक्नोलॉजी के बीच का तीन वर्षों का सह्योगात्मक कार्यक्रम हैI
कार्यक्रम भारत सरकार के एक पोषण पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के उद्देश्य का समर्थन करता है जो डीएसटी के प्रमुख कार्यक्रम इंस्पायर और इंस्पायर अवार्ड्स - मानक को समृद्ध करके स्कूलों और विश्वविद्यालयों में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देता है। इसके अलावा, यह कार्यक्रम उद्योग और अकादमिक अग्रणीओं को एक साथ आने और भारत में नवाचार को मजबूत करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
कार्यक्रम की शुरुआत अक्तूबर 2021 में चार स्ट्रैंड के साथ हुई: टीचर डेवलपमेंट स्ट्रैंड,अर्ली कैरियर रिसर्चर, थॉट लीडरशिप फोरम और CoX फोरम
आई राइज (iRISE) के टीचर्स डेवलपमेंट स्ट्रैंड के तहत, आईआईएसईआर पुणे ,सेन्ट्रल बोर्ड फॉर सेकंडरी एजुकेशन (CBSC), दिल्ली, स्टेट कौंसिल फॉर एजुकेशन, रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT), महाराष्ट्र और बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट कौंसिल, बिहार के सहयोग से, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को , पूछताछ और गतिविधियों पर आधारित एसटीईएम के विषयों के शिक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाता हैI