आईआईएसईआर पुणे का समर्थन क्यों करें
आईआईएसईआर पुणे जैसे संस्थान भारत को वैश्विक स्तर पर एक आर्थिक और बौद्धिक शक्ति बनने के लिए प्रेरित करेंगे। हम अभी केवल १५ साल पुराने हैं लेकिन इतने कम समय में हमने वास्तव में वैज्ञानिक अनुसंधान और शिक्षण में एक निशान बनाया है। जब कि आईआईएसईआर पुणे को सरकार द्वारा इसकी मुख्य गतिविधियों के लिए उदारतापूर्वक वित्त पोषित किया गया है, व्यक्तियों और फाउंडेशनों के साथ-साथ उद्योग से प्राप्त वित्तीय सहायता आईआईएसईआर पुणे में अनुसंधान उपक्रमों को अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान विश्वविद्यालयों के उपक्रमो के साथ प्रतिस्पर्धी करेगी।
समर्थन का प्रभाव
हम व्यक्तियों, फाउंडेशनों, और कॉर्पोरेट्स से जो समर्थन चाहते हैं वह हमारे अनुसंधान कार्यक्रमों और प्रयोगशालाओं को काफी लाभान्वित करेगा। हमारे प्रतिभाशाली युवा छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और फैलोशिप से उन्हें वैज्ञानिक काम में मदद मिलेगी। वित्त पोषण प्रबलन से संस्थान में विशेषज्ञता के नए क्षेत्रों की स्थापना भी हो सकती है। हमारी वैज्ञानिक आउटरीच गतिविधियों के विस्तार के फलस्वरूप देश में एक वैज्ञानिक संस्कृति का विकास होगा।
आईआईएसईआर पुणे – उद्योग सहयोग
आईआईएसईआर पुणे उद्योग भागीदारों के साथ सहयोग को महत्व देता है। हम उद्योग के नेताओं, पेशेवरों और शिक्षाविदों को साथ लाने के लिए काम करते हैं जिन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास में रुचि साझा की है।
कॉर्पोरेट्स के साथ हमारी भागीदारी में निम्नलिखित लक्ष्यों में से एक या अनेक शामिल हैं।
- सहयोगी अनुसंधान परियोजनाएं
- छात्र इंटर्नशिप और प्लेसमेंट
- विशेष तकनीकी सेवाएं
- संविदा/कोन्ट्रैक्ट अनुसंधान और कंसेल्टन्सी
- बाहरी रूप से वित्त पोषित पीएचडी कार्यक्रम
- कॉर्पोरेट समर्थन के साथ आउटरीच गतिविधयाँ
हमारे उद्योग भागीदार एक साथ काम करने, नेटवर्क करने और एक दूसरे से सीखने और विचारों का पता लगाने के अवसर को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं।