विज्ञान और गणित शिक्षा में उत्कृष्टता केंद्र / सेंटर ऑफ एक्सेलंस इन साइंस और मैथमेटिक्स एजुकेशन / (कोसमी / CoESME)
विज्ञान और गणित शिक्षा में उत्कृष्टता केंद्र (CoESME) परियोजना 2015 से 2020 तक IISER पुणे में शिक्षा मंत्रालय (तत्कालीन MHRD) के पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय शिक्षक और शिक्षण मिशन (PMMMNMTT) के तहत चलाई गई थी, जिसका उद्देश्य सभी स्तरों पर विज्ञान और गणित के शिक्षकों की क्षमता निर्माण करना था। परियोजना वर्तमान में बंद है, लेकिन संस्थान में अन्य पहलों के माध्यम से इसी तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया इस पृष्ठ पर जाएँ। नीचे दिए गए विवरण सीओईएसएमई कार्यक्रम के माध्यम से पहले आयोजित की गई गतिविधियों से संबंधित हैं।
विजन और मिशन
विज्ञान और गणित शिक्षा में उत्कृष्टता केंद्र / सेंटर ऑफ एक्सेलंस इन साइंस और मैथमेटिक्स एजुकेशन / (कोसमी / CoESME) विभिन्न हितधारकों, विशेष रूप से स्कूल और पूर्वस्नातक स्तर के शिक्षकों के साथ जुड़कर भारत में विज्ञान शिक्षा को मजबूत करने का उद्देश्य रखता है। हमारा विशेष ध्यान शिक्षकों द्वारा और शिक्षकों के लिए शैक्षणिक नवाचार पर जोर देने के साथ शिक्षाशास्त्र के लिए पूछताछ- और अवधारणा-आधारित सीखने की अवधारणा पर है। केंद्र का उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षाशास्त्र का प्रशिक्षण देना और स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के शिक्षकों और छात्रों के बीच विज्ञान शिक्षा पर हैंड्स-ऑन / प्रायोगिक विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देना है। हम कक्षा में पूछताछ- और अवधारणा-आधारित सीखने-सीखाने केर लिए अभिनव शैक्षिक संसाधनों का निर्माण भी करते हैं। कोसमी (CoESME) भारतीय शिक्षा के लिए विचारों, चुनौतियों और अनुकूलित समाधानों को साझा करने के लिए पेशेवर नेटवर्क बनाने के लिए सभी स्तरों पर शिक्षकों के लिए एक मंच बनने की इच्छा रखता है।
सहयोग
क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञता को बेहतर टैप करने और उनका लाभ उठाने के लिए, कोसमी (CoESME) ने विभिन्न संगठनों और फंडिंग एजंसियों के साथ सहयोग करने की नीति का पालन किया है। हमने कई सरकारी (आईरएमएसए, डीबीटी, डीसीटी) तथा गैर-सरकारी (न्यूटन-भाभा फंड [ब्रिटिश कौंसिल], आईएईएफ, विज्ञान आश्रम आदि) संस्थाओं के साथ सहयोग में परियोजनाओं को कार्यान्वित किया है।
हर एक मामले में, हम बेहतर शैक्षणिक प्रथाओं/तरीकों को खोजने का और उन्हें सबसे बड़े दर्शकों तक प्रसारित करने का प्रयास करते हैं।
लाभार्थी
मार्च 2020 तक के कोसमी (CoESME), आईआईएसईआर पुणे द्वारा आयोजित शिक्षाशास्त्र प्रशिक्षण के लाभार्थी
| गतिविधियाँ |
सहभागी / प्रतिभागी |
|---|---|
| स्कूल शिक्षकों के लिए कार्यशालाएं, हैंड्स-ऑन/प्रायोगिक सत्र और सेमिनार | 9,439 |
| पूर्वस्नातक शिक्षकों के लिए कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम | 3,321 |
| कुल | 12,760 |
कोसमी (CoESME), आईआईएसईआर पुणे द्वारा आयोजित ऑनलाइन शिक्षाशास्त्र प्रशिक्षण के लाभार्थी
| गतिविधियाँ |
सहभागी / प्रतिभागी |
|
कॉलेज शिक्षकों के लिए अनुसंधान पर आधारित शैक्षणिक साधनों के लिए एक सप्ताह की ऑनलाइन कार्यशाला |
120 |
| मूल्यांकन और मूल्यांकन साधनों का परिचय के बारे में दो अर्ध-दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला | 103 |
| कुल | 223 |
कोसमी (CoESME), आईआईएसईआर पुणे द्वारा निर्मित शैक्षिक संसाधने
| पूर्वस्नातक और स्नातकोत्तर स्तर | संख्या |
|
कॉलेज कक्षा में अनुसंधान पर आधारित शैक्षणिक साधनों के उपयोग के लिए संसाधन पैकेट्स |
10 |
| स्कूल स्तर | |
|
विज्ञान गतिविधि केंद्र / साइंस एक्टिविटी सेंटर में कम लागत वाले, हैंड्स-ऑन/प्रायोगिक विज्ञान खिलौने |
210 |
| विभिन्न शिक्षा संसाधनों के उपयोग के बारे में वीडियो | 191 |
| हैंड्स-ऑन/प्रायोगिक गतिविधियों के लिए अनुक्रमिक फोटोग्राफ्स | 165 |
| कुल | 576 |
कोसमी (CoESME), आईआईएसईआर पुणे की अन्य गतिविधियाँ
| गतिविधियाँ |
सहभागी / प्रतिभागी |
| वैज्ञानिकों, नीति-निर्धारकों (पालिसी मेकर्स), शिक्षकों आदि के लिए वैज्ञानिक संचार, प्रबंधन, विभिन्न शैक्षणिक और अनुसंधान तथा विकास योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम | 689 |
| छात्रों के लिए वैज्ञानिक शिविर / कैंप्स | 1,336 |
| विज्ञान गतिविधि केंद्र / साइंस एक्टिविटी सेंटर में हैंड्स-ऑन/प्रायोगिक वैज्ञानिक गतिविधियाँ, डेमोंस्ट्रेशन्स/प्रदर्शन | ~20,000 |
| विज्ञान गतिविधि केंद्र / साइंस एक्टिविटी सेंटर द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनों के लिए आगंतुक | ~20,494 |